जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को लेकर निकाली गयी रैली

जौनपुर। जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी जो नगर के बीआरपी इण्टर कालेज से निकलकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके पहले रैली को जिला विकास अधिकारी गौरव वर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगरीय क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home