प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2019-20 में स्नातक स्तर पर बीएससी (बायो) प्रथम वर्ष में प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दी गयी है। इसकी काउन्सिलिंग 20 जुलाई से महाविद्यालय के कला संकाय में प्रातः 10 बजे से होगी। काउन्सिलिंग हेतु अभ्यर्थी अपने साथ समस्त अंक पत्र, प्रमाण पत्र व प्रवेश पत्र लायें। इस आशय की जानकारी बीएससी (बायो) प्रवेश प्रभारी डा. विजय प्रताप तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

No comments

Post a Comment

Home