jaunpur news भाजपा नेता ने निःशुल्क मेगा सर्विस कैम्प का किया उद्घाटन

जौनपुर। महिन्द्रा गाड़ियों के अधिकृत विक्रेता स्टार मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड सीहीपुर द्वारा 4 से 12 मार्च तक 75 प्वाइण्ट फ्री मेगा सर्विस कैम्प आयोजन शुरू किया गया है। कैम्प का उद्घाटन भाजपा नेता सतीश सिंह व स्टार मोटर्स के जनरल मैनेजर राजेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तत्पश्चात् कैम्प में आने वाले ग्राहकों के गाड़ियों का निःशुल्क चेकअप किया गया। साथ ही लगने वाले पार्ट्स पर 5 फीसदी, लेबर चार्ज पर 10 फीसदी, मैक्सिकेयर पर 25 फीसदी की छूट दी गयी। इस दौरान सर्विस मैनेजर नीरज दुबे ने ग्राहकों से इस कैम्प का लाभ उठाने की अपील किया। इस अवसर पर जनरल मैनेजर राजेन्द्र सिंह, एकाउण्टेंट हेड शैलेन्द्र सिंह, सेल्स जीएम विजय सिंह, सेल्स मैनेजर अरूण सिंह, सतेन्द्र सिंह, पत्रकार अभिनव सिंह, बबलू सिंह, कमलेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home