शहीदों को श्रद्धांजलि व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 8 को

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को दिन में साढ़े 3 बजे से शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सुनिश्चित है जो नगर के कोतवाली चौराहे पर होगा। उपरोक्त आयोजित सखी वेलफेयर फाउण्डेशन, फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं एनएलपीएस उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व अति विशिष्ट अतिथि आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी और विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर हैं। इस आशय की जानकारी फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट के सलमान शेख ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

No comments

Post a Comment

Home