डीएम ने जारी किया सम्पूर्ण समाधान दिवस के 6 माह का रोस्टर

जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के शासनादेश लखनऊ के आदेशानुसार नवीन व्यवस्था के क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का आगामी 6 माह का रोस्टर इस प्रकार है। 3 जुलाई प्रथम मंगलवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी, मड़ियाहूं में अपर जिलाधिकारी, मछलीशहर में मुख्य राजस्व अधिकारी, 17 जुलाई तृतीय मंगलवार को मड़ियाहूं में जिलाधिकारी, बदलापुर में अपर जिलाधिकारी, शाहगंज में मुख्य राजस्व अधिकारी, 7 अगस्त प्रथम मंगलवार को मछलीशहर में जिलाधिकारी, सदर में अपर जिलाधिकारी, केराकत में मुख्य राजस्व अधिकारी, 21 अगस्त तृतीय मंगलवार को बदलापुर में जिलाधिकारी, शाहगंज में अपर जिलाधिकारी, सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी, 4 सितम्बर को शाहगंज में जिलाधिकारी, मछलीशहर में अपर जिलाधिकारी, मड़ियाहूं में मुख्य राजस्व अधिकारी, 18 सितम्बर को केराकत में जिलाधिकारी, बदलापुर में अपर जिलाधिकारी, शाहगंज में मुख्य राजस्व अधिकारी, 2 अक्टूबर को सदर में जिलाधिकारी, मड़ियाहूं में अपर जिलाधिकारी, मछलीशहर में मुख्य राजस्व अधिकार, 16 अक्टूबर को मड़ियाहूं में जिलाधिकारी, शाहगंज में अपर जिलाधिकारी, बदलापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, 6 नवम्बर को मछलीशहर में जिलाधिकारी, केराकत में अपर जिलाधिकारी, सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी, 20 नवम्बर को बदलापुर में जिलाधिकारी, सदर में अपर जिलाधिकारी, शाहगंज में मुख्य राजस्व अधिकारी, 4 दिसम्बर को शाहगंज में जिलाधिकारी, मड़ियाहूं में अपर जिलाधिकारी, मछलीशहर में मुख्य राजस्व अधिकारी, 18 दिसम्बर तृतीय मंगलवार को केराकत में जिलाधिकारी, बदलापुर में अपर जिलाधिकारी, सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के किसी दिवस को अवकाश होगा तो वह सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्यदिवस को आयोजित किया जायेगा।

1 comment

  1. 2019 की कोई सूचना उपलब्ध कराइये

    ReplyDelete

Home