जौनपुर।भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर रुहट्टा में भगवान का भव्य श्रगार किया गया व बाबा भोलेनाथ मंदिर का भी भव्य शृंगार किया गया आकर्षण फूलों व रंगीन लाइटों से भव्य सजावट किया गया था पूरे मंदिर परिसर की बृहद खूबसूरत सजावट किया गया था। छप्पन भोग व महाआरती भी किया गया।
भजन सम्राट पंकज सिन्हा व सुप्रसिद्ध गायिका शैली गगन ग्रुप द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया गया भगवान के भजन सुनकर लोग झूम उठे
उक्त अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के दर्शन मात्र से ही लोगो की मनोकामना पूरी होती है।ब्रह्मा भगवान की काया से उत्पन्न भगवान चित्रगुप्त संसार का लेखा जोखा रखते हैं भगवान चित्रगुप्त आज हर घर घर मे हैं आज इनके प्रकाटोसव सिंगार महोत्सव में शामिल होकर धन्य हो गया ।साथ ही राज्यमंत्री ने कहा कि चित्रगुप्त धर्मशाला के विकास में जो भी सहयोग होगा उसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि कॉयस्थ समाज ने हमेशा मार्गदर्शन किया है भगवान चित्रगुप्त सबके भगवान हैं।आज भगवान का दर्शन करने से धन्य हो गया
दीवानी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष आमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि जो इंसान कलम दवात का प्रयोग कर लिया वो भगवान चित्रगुप्त का हो गया भगवान चित्रगुप्त सभी वर्ग के लोगो के भगवान हैं
वरिष्ठ अधिवक्ता क्रिमिनल संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रह्मा जी ने संसार में चित्रगुप्त भगवान को भेजा जो आज पूज्यनीय हैं उनके दर्शन करने से हर दुःख दर्द दूर होता है।
डॉ मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि आज का आयोजन समाज में एकजुटता पैदा करती हैं व लोगो मे धार्मिक अनुष्ठान करने की प्रेरणा मिलती है। प्रोग्राम का आयोजन अखिल भारतीय कॉयस्थ महासभा व कॉयस्थ कल्याण समिति व चित्रगुप्त सभा ने संयुक्त रूप से किया व बृहद भंडारा का भी आयोजन किया गया ।सुबह से ही भगवान चित्रगुप्त मंदिर में लोग दर्शन पुजन करते रहे।
समारोह की अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव ने किया व संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया
उक्त अवसर पर कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव अपने सभी पदाधिकारियों व चित्रगुप्त सभा के श्यामलकान्त श्रीवास्तव अपने पदाधिकारीओ के साथ महाआरती में भाग लिये।समारोह में डॉ रजनीश श्रीवास्तव डॉ एन के सिन्हा डॉ नीलेश श्रीवास्तव शशि कुमार श्रीवास्तव गुड्डू, राकेश श्रीवास्तव साधु, धीरज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव ,डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार , योगेश श्रीवास्तव पत्रकार प्रशांत पंकज श्रीवास्तव अनुराग सिन्हा सिम्पू, प्रभात श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव डॉ दिनेश सिंह ,संजय सेठ, कृष्ण कुमार जायसवाल अजय सिंह प्रधान,रमेन्द्र श्रीवास्तव नागेंद्र श्रीवास्तव श्रीकांत श्रीवास्तव सोमेश्वर केशरवानी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव पिंकी श्रीवास्तव आकांछा श्रीवास्तव तुषार श्रीवास्तव राज श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव प्रदीप अस्थाना मनीष अस्थाना अमित श्रीवास्तव अमूल्य श्रीवास्तव अंत मे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
No comments
Post a Comment