नीमा की बैठक में चिकित्सकों ने कहा- सेवा है चिकित्सा

जौनपुर। चिकित्सकों की संगठन नीमा के जनपद इकाई की बैठक डा. संदीप मौर्या के हास्पिटल लक्ष्मी हेल्थ केयर कुतूपुर के प्रांगण में हुई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. हृदय मोहन केसरवानी की अध्यक्षता में अधिकतर सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान नीमा के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने चिकित्सकीय अनुभव को परस्पर शेयर किया। साथ ही वरिष्ठ चिकित्सक डा. मदन मोहन वर्मा ने चिकित्सकों को अपने मरीजों के साथ किस तरह का बर्ताव करना चाहिये। किस सेवाभाव के साथ जुड़ना चाहिये। इस पर प्रकाश डाला। इसी कड़ी में डा. राकेश श्रीवास्तव ने अपने चिकित्सकीय अनुभव को साझा करते हुये बताया कि चिकित्सा सिर्फ एक व्यवसाय ही नहीं, बल्कि एक सेवा भी है। इस अवसर पर डा. पीएस उपाध्याय, डा. दानिश, डा. आदित्य सिंह, डा. वीपी गुप्ता, डा. हस्सान, डा. पवन, डा. अकील अहमद, डा. संजय केसरवानी सहित तमाम चिकित्सक उपस्थित रहे। अन्त में डा. सुशील श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments

Post a Comment

Home