जेसीआई जौनपुर की जेसी रेट विंग ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर की जेसी रेट विंग ने चेयरपर्सन दीपिका अग्रहरी की अध्यक्षता में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पुण्य एवं महान कार्य में जेसी रेट विंग की सभी सदस्यों एवं तमाम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया रक्तदान की शुरूआत जेसी रेट सचिव किरन सेठ ने करते हुए सभी को इस महान कार्य को करने के लिए प्रेरित भी किया सभी सदस्यों ने 15 यूनिट ब्लड देकर इस कार्य की महानता का एहसास कराया। जेसी रेट कोऑर्डिनेटर ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना प्रधान दौर में हम सभी को अपने सगे संबंधियों को भी रक्तदान के महत्व को बताना चाहिए जिससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है कार्यक्रम निदेशक रेनू मौर्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ऐसे शिविर के आयोजन करते रहना चाहिए जिससे वंचित वह परेशान लोगों की आवश्यकता का समाधान हो सके एवं किसी इंसान के जीवन को बचाया जा सके इस आयोजन में अनीता सेठ, ज्योति जायसवाल, पिंकी जयसवाल, प्रीति गुप्ता इत्यादि लोगों की मुख्य भूमिका निभायी।

No comments

Post a Comment

Home