मई दिवस आयोजन समिति ने मजदूर दिवस मनाने को लेकर की तैयारी बैठक

जौनपुर। जनपद में 1 मई को मई दिवस आयोजन समिति के तत्वावधान में तैयारी बैठक यू.पी.एम.एस.आर.ए. कार्यालय पर हुई जहां राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, महासंघ, विद्युत विभाग, लोनिवि, बैंक, दवा प्रतिनिधियों के संगठन, आंगनवाड़ी, एटक, सीटू के पदाधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही मई दिवस को यादगार बनाने के लिये बैठक में उपस्थित लोगों ने सरकार की जनविरोधी, मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुये अपने हक के लिये आगे आकर संघर्ष का ऐलान किया। यह भी तय किया गया कि मई दिवस पर सामूहिक रूप से सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करे। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, लोनिवि के प्रेमधर उपाध्याय, राज्य कर्मचारी महासंघ के मंत्री राजेन्द्र यादव, बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसएन जायसवाल, विद्युत विभाग के अश्वनी श्रीवास्तव, यू.पी.एम.एस.आर.ए. के अध्यक्ष अजय चौरसिया, सीटू के कामरेड विजय प्रताप सिंह, परिषद के जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विद्युत विभाग के कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, एटक के नेता कामरेड जय प्रकाश सिंह व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक का संचालन सीटू के प्रादेशिक नेता कामरेड नीरज श्रीवास्तव ने किया।

No comments

Post a Comment

Home