क़लन्दर बिंद ने नदीम जावेद के जन्मदिन को बनाया यादगार, गरीबो में किया फल वितरण


जौनपुर । आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद का जन्मदिन नगर में धूमधाम से मनाया गया । कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके चाहने वालो ने गरीबो में फल वितरण एवम समाजसेवा कर नदीम जावेद के जन्मदिन को यादगार बना दिया । कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव , जौनपुर प्रधान संघ के उपाध्यक्ष मीरपुर ग्रामप्रधान क़लन्दर बिंद ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ नदीम जावेद के जन्मदिन के मौके पर गरीब असहाय वर्ग के लोगो मे फल एवं मिष्ठान का वितरण कर नदीम जावेद की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना किया । इस मौके पर कांग्रेसी नेता सद्दाम , धीरज साहू , रितेश बिंद , सोले , बीरू सैनी , अरुण बिंद , रियाज़ आदि के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

No comments

Post a Comment

Home