स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामपाल की पत्नी नौजद्दी देवी नहीं रहीं

जौनपुर। जनपद के बक्शा क्षेत्र के बशारतपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामपाल सिंह की पत्नी नौजद्दी देवी बुधवार को निधन हो गया। लगीाग 102 वर्षीय नौजद्दी देवी काफी दिनों से लम्बी बीमारी से ग्रसित चल रही थी। जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। विदित हो कि वह स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपने पति स्व. रामपाल सिंह का कंध्ो से कंधा मिलाकर आंदोलन में पूरा सहयोग दिया करती थीं। अंतिम संस्कार गोमती नदी के किनारे स्थित राम घाट पर किया गया जहां मुखग्नि उनके पुत्र अजिताप सिंह ने दी। बता दें कि नौजद्दी देवी वरिष्ठ पत्रकार शशिमोहन सिंह क्षेम की बड़ी माता थीं। दाह संस्कार के मौके पर शिक्षक नेता संतोष सिंह, रमेश सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, राजेश्वर सिंह, नगेन्द्र सिंह, शशांकदेव सिंह, शशिमोहन सिंह, वेद प्रकाश सिंह, शशिश्ोखर सिंह, ऋषि प्रकाश सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home