गीता सेवा संस्थान का मुंगरा कार्यकारिणी गठित

जौनपुर। जनपद के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में शुक्रवार को गीता सेवा संस्थान की बैठक हुई जहां स्थानीय क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की गयी। इस दौरान शौर्य तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही उपाध्यक्ष कुलदीप तिवारी, महामंत्री देवेश पाण्डेय, मंत्री मोहम्मद अरबाज, सह मंत्री मोहम्मद शकील अहमद, संयोजक रत्नाकर तिवारी, सह संयोजक विकास तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी सूरज यादव बनाये गये। इस पर उपस्थित लोगों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान के सलाहकार प्रदीप तिवारी के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home