योगी सरकार के एक सफल वर्ष पर भाजपाइयों ने किया कार्यक्रम

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई का सम्मेलन उर्दू बाजार में स्थित एक बगीचे में हुआ। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय रहे जहां अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने किया। इस मौके पर श्री उपाध्याय ने योगी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुये कहा कि योगी सरकार पारदर्शिता, कर्तव्य, निष्ठा, निष्पक्षता, ईमानदारी, विनम्रता जैसे मानवीय मूल्यों के प्रति कटिबद्ध है जिसकी छाप सरकार द्वारा विगत एक वर्ष में किये गये कार्यों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। इसी क्रम में जिला महामंत्री संदीप तिवारी, नगर अध्यक्ष अशीष गुप्ता, वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परविन्द चौहान, नगर उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, विकास शर्मा, नगर मंत्री इमरान खान सहित तमाम वक्ताओं ने योगी सरकार के एक वर्ष के उपलब्धियों पर चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री नन्दलाल यादव ने किया। अन्त में नगर महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. ब्रह्मेश शुक्ल, शशि सिंह, पंकज जायसवाल, पीयूष गुप्ता, विनोद बैंकर, पूनम विश्वकर्मा, शैल साहू, श्याम बिहारी सेठ, सुशील सिंह, रामसूरत मौर्या, लोकेश गुप्ता, बसन्त प्रजापति, जयविजय सोनकर, रत्नेश त्रिपाठी, अन्जना श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, अंजू पाठक, बृजमोहन शुक्ला, संतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुनीत प्रकाश, प्रशांत सिंह, राघवेन्द्र दूबे, अतुल श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, मोहित कश्यप, नीतू सिंह, संगीता अग्रवाल, बृजेश मौर्या, जगवेन्द्र निषाद, प्रमोद सिंह, रोहन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, अरविन्द साहू, हिमांचल उपाध्याय, संजय बैंकर, शिवकुमार मौर्या, रोशन उपाध्याय, कुलवन्त मौर्या, गौरव श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, आलोक वैश्य, विजय सोनकर, रामकृष्ण बिन्द, शिव कुमार त्यागी, साबिर खान, सरस गौड़, अतुल पाण्डेय, संतोष मौर्या, आलोक सेठ, अरविन्द गुप्ता, पंकज तिवारी, आशीष तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, जय प्रकाश गुप्ता, मनीष सोनकर, प्रदीप मौर्या, राजीव मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home