सद्गुरू का संग मिले तो जीवन में आनन्द ही आनन्दः पाण्डेय

जौनपुर। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस पर गुरू पूजा दिवस के रूप में निरंकारी सत्संग भवन जौनपुर में सत्संग का आयोजन किया गया जिसमंे सद्गुरू माता सविंदर हरदेव जी महाराज के पावन आशीर्वाद प्राप्त हुये। सद्गुरू का संग मिले तो जीवन में आनन्द ही आनन्द है, क्योंकि इनकी कृपा से संसार के तमाम गम समाप्त हो जाते हैं। गुरू की पूजा करने के कारण पूजा करने वाला भी ऊंचा हो जाता है। गुरू नीच को भी ऊंचा बना देता है। संसार जिसको दूर भगता है जिसका तिरस्कार करता है। गुरू की पूजा करके वह पूज्य हो जाता है। उक्त उद्गार मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के परिसर में गुरू पूजा दिवस पर उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये वशिष्ठ नारायण पाण्डेय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवादल के भाई, बहन व बच्चों ने भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजेश प्रजापति, उदय नारायण जायसवाल, डा. खुर्शीद अहमद, सुरेन्द्र, जवाहर लाल, श्वेता पाल, समरनाथ, जगदीश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन समरजीत ने किया। इसी क्रम में संत निरंकारी सत्संग भवन नौपेड़वां, सिकरारा, केराकत, कबूलपुर, त्रिलोचन, मुफ्तीगंज, गौराबादशाहपुर, जासोपुर, लखमापुर, मदरहां, पट्टीनरेन्द्रपुर, इजरी, मड़ियाहूूं, रामपुर, शाहगंज, मछलीशहर सहित अन्य ब्रान्चों पर भी गुरूपूजा दिवस मनाया गया।

No comments

Post a Comment

Home