चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ

जौनपुर। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जनपद शाखा के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्टेªट प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर सुश्री प्रियंका प्रियदर्शिनी ने किया। इस मौके पर सर्वप्रथम संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा सुश्री प्रियदर्शिनी का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विजय बिन्द, मंत्री अरविन्द मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सै. मोहसिन रजा, कोषाध्यक्ष इम्तियाज बेगम, संयुक्त मंत्री बेचन, संगठन मंत्री अरूण यादव, क्रीड़ा मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव, आडिटर सुबाष चन्द्र, प्रवक्ता रामसुख यादव एवं मीडिया प्रभारी अजीत बिन्द को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट इन्द्रभूषण वर्मा, तहसीलदार सदर आशा राम वर्मा, नायब तहसीलदार सदर मान्धाता सिंह के अतिरिक्त कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शौकत अली, राजकुमार यादव, अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, नाजिर सदर अरविन्द कुमार, पूर्व अध्यक्ष कलेक्टेªट कर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह, शिवमोहन श्रीवास्तव, राजेश यादव, पूर्व मंत्री यतेन्द्र यादव, पूर्व अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिरजन राम प्रजापति, पूर्व मंत्री रतन चन्द्र मौर्य सहित समस्त कलेक्टेªट कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के मंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया।

No comments

Post a Comment

Home