निरंकारी मिशन का गुरूपूजा दिवस 23 फरवरी को

जौनपुर। संत निरंकारी मिशन 23 फरवरी को बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 64वीं जयंन्ती गुरू पूजा दिवस के रूप में मनायेगा। उस दिन मिशन की सभी शाखाओं में होने वाले सत्संग कार्यक्रमों में बाबा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। साथ ही उनके जीवन तथा शिक्षाओं से प्रेरणा ली जायेगी। गुरू पूजा दिवस के उपलक्ष्य में 23 फरवरी दिन शुक्रवार को दिन में 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सतसंग का आयोजन होगा। 24 फरवरी को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन के बैनर तले पौधरोपण एवं सफाई अभियान चलाया जायेगा। उसी दिन सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल परिसर में श्रमदान किया जायेगा। इस आशय की जानकारी स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

No comments

Post a Comment

Home