सपाजनों ने निकाली ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ यात्रा


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव व यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के संयुक्त अगुवाई में नगर के जोगियापुर से ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ यात्रा निकाली गयी। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने योगी-मोदी होश में आओ सहित तमाम सरकार विरोधी नारा लगाया। इसी क्रम में श्रवण जायसवाल ने कहा कि देश व प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। आये दिन गोरक्षा के नाम पर खुलेआम लूट हो रही है। देश की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और आये दिन व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं
हो रही हैं। कभी नोटबंदी तो कभी जीएसटी के नाम पर व्यापारी और आम आदमी को परेशान किया जा रहा है जिससे देश की विकास दर लगातार गिरती जा रही है। इसी क्रम में राकेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार विपक्षविहीन व्यवस्था चलाना चाहती है। इसके लिये भाजपा नेता व सरकार में बैठे मंत्री सभी विपक्षी दलों के नेताओं को प्रलोभन देकर तो कभी धमकी देकर तोड़ने का काम कर रहे हैं। जुलूस बैण्ड-बाजे के साथ कलेक्टेªट परिसर में स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में बने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर महेन्द्र यादव, अखिलेश जायसवाल, संदीप विश्वकर्मा, शिवम बरनवाल, कपिलदेव यादव, पंकज यादव, इरफान मंसूरी, आदर्श यादव, मुकेश यादव, अबूसाद अहमद, मोहित श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव, राजू मौर्य, राजेश गिरि, सुनील चौरसिया, धीरज तिवारी, शशि श्रीवास्तव, फखरे आलम, आजम खां, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, राजकुमार निषाद, आकाश जायसवाल, राजेश यादव, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार, शैलेश कुमार, रिंकू, राशिद, धीरेन्द्र कुमार, भूषण, शिवम, मोनू, कृपा, रंजीत के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home