गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आयी छात्रा की गयी जान

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासिनी 22 वर्षीया सोनी मौर्य पुत्री लाल बहादुर मौर्य विद्यालय से घर जाते समय रास्ते में स्थित रेलवे लाइन पार करते गोदान एक्सप्रेस टेªन की चपेट में आ गयी। इसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बताया गया कि मड़ियाहूं बाईपास से जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर लगा फाटक बंद था जिस पर वह पार करने लगी कि तभी इलाहबाद से जौनपुर आ रही गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। मालूम हो कि मृत सोनी कल्पना डिग्री कालेज में  बीएड की छात्रा थी।

No comments

Post a Comment

Home