रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिरकटी लाश

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलवाई रेलवे स्टेशन के आउटर के पास शुक्रवार को रेलवे टैªक पर एक युवक की सिरकटी लाश मिली जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। उसकी पहचान क्षेत्र के प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबीगंज पुलिस चौकी अन्तर्गत धौरहरा अरगूपुर कला गांव का निवासी प्रदीप जायसवाल 17 वर्ष पुत्र जोखन लाल जायसवाल बीती रात से गायब था। परिजन ढूढ़ रहे थे कि आज उसकी लाश उपरोक्त स्थान पर मिली। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। परिजनों के अनुसार प्रदीप बीती शाम पास के पुलसराय के दो लोगों के साथ बाजार गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन चल रही थी कि आज उसकी लाश मिली। परिजनों का कहना है कि उन्हीं लोगों द्वारा प्रदीप की हत्या करके शव को टैªक पर फेंक दिया गया है।

No comments

Post a Comment

Home