अभाविप का अभ्यास वर्ग सम्पन्न, कई को मिली पद की जिम्मेदारी

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग सम्पन्न हो गया जहां कार्यकर्ताओं को 4 सत्र में प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही सभी तहसीलों व विकासार्थ विद्यार्थी की कार्यकारिणी भी घोषित की गयी। नगर के टीडी महिला कालेज में आयोजित वर्ग का उद्घाटन पूर्व विभाग प्रमुख भागवत पाण्डेय व प्रान्त उपाध्यक्ष डा. अजय ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात् सदस्यता व कार्यकारिणी विषय के मुख्य अतिथि डा. अखिलेश पाण्डेय प्रान्त उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जिसके बाद राष्ट्रीय मंत्री/प्रान्त संगठन मंत्री डा. आलोक ने संगठन की कार्यपद्धति पर चर्चा किया। अन्त में जिला प्रमुख डा. दिग्विजय सिंह द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार सचिन तिवारी सदर संयोजक व विशाल मौर्य सह संयोजक, सुजीत सिंह बदलापुर, नितिश दुबे मछलीशहर, विशाल सिंह केराकत संयोजक व शीलू चौहान सह संयोजक, विनोद सोनी शाहगंज संयोजक व पुनीत सिंह सह संयोजक, अमन शुक्ल मड़ियाहूं संयोजक बनाये गये। इसके साथ ही अवकाश सिंह को विकासार्थ विद्यार्थी का जिला संयोजक व पवन यादव को सह संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर डा. महेन्द्र त्रिपाठी, डा. देवमणि दुबे, डा. हरिकेश सिंह, ऋषिकेश श्रीवास्तव, विशाल सिंह, उमेश यादव, डा. श्याम सुन्दर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home