भगत सिंह पार्क व विद्या मन्दिर में किया गया पौधरोपण


जौनपुर। भाजपा द्वारा चलाये गये वृक्षारोपण अभियान के तहत नगर के सब्जी मण्डी में स्थित भगत सिंह पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। वृक्षारोपण अभियान की नगर प्रभारी व भाजपा की नगर उपाध्यक्ष किरन मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने पौधरोपण के बाद उसके पोषण व संरक्षण का भी संकल्प लिया। इसी क्रम में किरन मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सार्वजनिक स्थान जैसे विद्यालय, अस्पताल, स्टेशन, कचहरी, मंदिर आदि स्थानों पर भी पौधरोपण प्रमुखता से कराये जायेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्त ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुये कहा कि कार्यकर्ता बूथ-बूथ जाकर स्थान चिन्हित कर समाज की भागीदारी के साथ वृक्षारोपण अभियान को सम्पन्न करायें। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री नन्द लाल यादव सभासद ने किया। अन्त में नगर कोषाध्यक्ष सुशील सिंह ने आभार जताया।
इसी क्रम में नखास में स्थित महावीर कान्वेंट स्कूल में पौधरोपण हुआ जहां नगर प्रभारी किरन मिश्रा ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र समान की अवधारणा को चरितार्थ करते हैं। साथ ही उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिये उपयोगी है। वह फल व फूल देने के साथ ही स्वच्छ पर्यावरण देती है। विद्यालय के प्रबंधक अतुल जायसवाल ने कहा कि बच्चों वृक्ष हमारे जीवन को आक्सीजन प्रदान करते हैं। इस दौरान सभी बच्चों को संकल्प दिलाया वह अपने घर में एक पौधा अवश्य लगायें। इस अवसर पर डा. विवेक मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, बम्हेश, संतोष श्रीवास्तव, सूरज, धीरज सिंह, लालमन निषाद, डा. कमलेश निषाद, अंकिता श्रीवास्तव, कोमल प्रजापति, आयुषी श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता, संतोष कुमार, रामधनी यादव, अशोक उपस्थित रहे। अन्त में प्रबंधक अतुल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया।

No comments

Post a Comment

Home