गोमती नदी में नहाते समय युवक डूबा, लोगों ने लगाया जाम

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अचला देवी घाट पर शनिवार को दोपहर नहाने गया एक युवक डूब गया जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवा श्रीवास्तव 18 वर्ष पुत्र शरद श्रीवास्तव निवासी काली कुत्ती थाना शहर कोतवाली सिपाह स्थित अपने ननिहाल गया था। यहां वह गोमती नदी में नहाने के लिये अचला देवी घाट गया जहां नहाते समय वह डूब गया। जानकारी होने पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दिया लेकिन लगभग 2 घण्टे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर लोगों ने सिपाह चौराहे पर जाम लगा गया जिसकी जानकारी होने पर पहुंचे अधिकारियों ने गोताखोरों को बुलवाया। समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक की तलाश जारी रही।

No comments

Post a Comment

Home