जलालपुर में ह्त्या,लूट ,चोरी,की घटना से,लोग भयभीत, एक भी घटना का खुलासा नहीं

बाबर
जौनपुर - जलालपुर थाने का थानाध्यक्ष कोई भी हो सबका रटा-रटाया बस एक ही जुमला होता है की घटना का जल्द ही पर्दा फाश कर दिया जाएगा | लेकिन अभी तक एक भी घटना का पर्दा फाश नहीं किया गया | जिसके कारण पुलिस प्रसाशन पर से लोगों का विश्वाश उठता जारहा है | लगातार एक के बाद एक घटना को अपराधी अंजाम देते जारहे हैं और पुलिस एक भी घटना का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है | अचानक लूट ,ह्त्या ,चोरी की घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं | लोग घर से तो निकलते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता की शाम तक वह अपने घरों में अपने परिवार से मिल पायेंगें या नहीं |                                                                                    घटना क्रम पर अगर नजर डाली जाए तो लगभग 10 माह पूर्व 23 -24 -2017 की रात थाना क्षेत्र बन्दीपुर गाँव निवासी रोडवेज परिचालक वीरेन्द्र सिंह की पत्नी सरोज की ह्त्या और लूट पाट का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया | हालांकि पति आज भी पत्नी के गम में बदहवास की हालत में है और उसका यह कहना है की हत्यारों को सजा दिलवाना ही उसका मूल मकसद बन कर रह गया है | लेकिन हत्यारे पुलिस की पकड़ से अभी कोसों दूर हैं | इसी क्रम में 11 अक्टूबर को स्थानीय कस्बा निवासी एक पिता अपनी नाबालिग पुत्री के लिए दर- दर की ठोकरें खा रहा है और न्याय के लिए भटक रहा है | इस सम्बन्ध में उसका कहना है की उसकी पुत्री स्कूल के लिए घर से निकली लेकिन वह देर रात तक घर नहीं आई | घटना के बाबत  उसने पास पड़ोस के कुछ लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने  में तहरीर दी लेकिन अभी तक उसकी पुत्री उसके पास नहीं पहुंची और आरोपी खुले आम घूम रहें हैं | उसका यह भी आरिप है की कुछ सत्ता धारी आरोपियों की मदद कर रहे हैं | इसी प्रकार 30-12 -2016 को स्थानीय युबिअई की शाखा में चोरों ने दीवार के पीछे से सेंध काट कर स्ट्रांग रूम के लाकर से 50 लाख रुपये लेकर चम्पत हो गए | घटना के बाद एसपी अतुल सक्सेना स्क्वायड डाग व भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही बैंक के उच्च अधिकारी भी बैंक पहुंचे लेकिन इस घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया | इसी क्रम में 1 -6 -2017 की रात  स्थानीय कसबे के शाहिपुल के समीप मंसूर आलम की बोलेरो लेकर लेकर बदमाश फरार होगये और इस घटना का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई | इसी प्रकार 25 -6- 2017  को बदलपुर गाँव के समीप एक ईट भठ्ठे के पास सेहमलपुर तरियारी गाँव निवासी शैलेन्द्र सरोज की बाइक उस समय बदमाश तमंचे के बल पर लूट कर फरार हो गए जब वह अपने घर जारहा था | इस घटना का खुलासा अभी तक नहीं किया गया | इसी क्रम में 28 -6 -2017 को नहोरा गाँव निवासी दिनेश निषाद को सिरकोनी बाजार के धरोरा गाँव के समीप 3 बाइक सवार 6 बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया और उसके पास से 20 हजाज रुपया व सोने की चेन छीनने लगे | जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने लोहे की राड  और पंच से उसे मार कर घायल कर रुपया व चेन छीन कर फरार हो गए | इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकी मामला वाही ढाक के तीन पात तक सीमित रह गया | इस प्रकार अगर देखा जाय तो जलालपुर में अपराधों की बाढ़ सी आगई  है और एक भी घटना का पर्दा फाश न होना पुलिस के लिए चुनौती दर चुनौती बनती जा रही है |  

No comments

Post a Comment

Home