बस -बाइक टक्कर , एक की मौत , एक घायल 

जलालपुर ,जौनपुर - स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ -वाराणसी राष्ट्रीय राज मार्ग पर सोमवार को वाराणसी - जौनपुर सीमा के समीप मकरा बाजार के पास एक निजी बस व बाइक की टक्कर में जहां बाइक सवार की मौत हो गई वहीँ एक 12 वर्षीय एक बालक घायल हो गया | घटना के बाद बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है |                                                                                    जानकारी के अनुसार सोमवार को असबरनपुर गावं निवासी विक्रम 22वर्ष पुत्र गोरखनाथ अपने छोटे भाई गिविंद को बाइक पर बैठाकर स्थानीय बाजार मकरा आया हुआ था | इसी बीच उसकी बाइक व  नीजी बस में टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और गोविन्द को भी चोट आई | आस - पास के लोग मौके पर पहुँच कर घायलों को लेकर अस्पताल जारहे थे की रास्ते में विक्रम की मौत हो गई | घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया | पुलिस वाहन थाने  ले आई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया  

No comments

Post a Comment

Home