
जौनपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे जनकल्याण सम्मेलन का आयोजन आज जनपद के 7 मण्डलों में किया गया । जिसमें खेतासराय मंडल में सांसद डॉ के.पी.सिंह , राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव , जलालपुर मंडल में विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह , जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह , बदलापुर मंडल में जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय , विधायक रमेश चंद्र मिश्रा , केराकत मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह , बेलवार मंडल में सांसद के.पी. सिंह , बक्सा मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव , मछलीशहर मंडल में धनंजय कुमार सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए व्यक्तियों को सम्मानित किया और योजनाओं की जानकारी दी गयी।
No comments
Post a Comment