तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी/कार्यशाला सम्पन्न

जौनपुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर सूचना विभाग द्वारा नगर के टीडी इण्टर कालेज में स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी/कार्यशाला का आज समापन हो गया। इस मौके पर श्री उपाध्याय के कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुये सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसी क्रम में केराकत विधायक दिनेश चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत तकनीकी जानकारी दी गयी ते मेले में 3 दर्जन सरकारी विभागों एवं संस्थाआंें द्वारा दर्जनों स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गयी। तत्पश्चात् मुख्य व विशिष्ट अतिथि ने अपना विचार व्यक्त किया तो उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को बताते हुये कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक सुरेश कन्नौजिया ने कहा कि धान की नर्सरी में इस समय खैरा रोग का प्रकोप बढ़ रहा है जिसके समाधान के बारे में उन्होंने जानकारी दिया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक एके सिंह, एआर कोआपरेटिव डा. गणेश गुप्ता, कृषि रक्षा अधिकारी राजेश राय, डीएफओ एपी पाठक, कृषि वैज्ञानिक डा. सन्दीप, सहायक श्रमायुक्त बीएन दुबे, सुनील मौर्य, प्रीति यादव, दिव्यांशी यादव, रामचन्द्र उपाध्याय, जैविक कृषक उमानाथ यादव, कंचन सिंह, केके यादव, अवनीश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह व संचालन रोशन श्रीवास्तव एवं तकनीकी सहायक डा. रमेश चन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में प्रभारी सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी एवं डा. सन्दीप सिंह ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments

Post a Comment

Home