पुरानी रंजिश के चलते मार -पीट ,3 महीला सहित 6 घायल, 1 की हालत नाजुक


जलालपुर ,जौनपुर - स्थानीय थाना क्षेत्र के पराऊगंज पुलिस चौकी अंतर्गत मझगवां खुर्द गाँव में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर शौच करने गए एक वृद्ध को आधा दर्जन लोगों ने मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया | घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जहां पहले  से ही तैनात मनबढ़ लोगों ने लगभग आधा दर्जन लोगों को मार पीट कर घायल कर दिया | घायलों में एक ब्रिद्ध की हालत गंभीर बताई जारही है |        बताते है की उक्त गाव में मिश्री लाल सरोज 70 वर्ष का अपने ही पडोसी से विवाद चल रहाथा | जिसे लेकर शुक्रवार की सुबह लगभग आधा दर्जन की संख्या में लोग समीप के एक गन्ने की खेत में लाठी डंडा गड़ासी लेकर बैठे हुए थे | मिश्री लाल जैसे ही शौच के लिए खेत में गए उसी समय पहले से ही घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोग उन्हें मारने पीटने लगें | सुबह का समय होने के कारण पीड़ित की चीख पुकार सुन कर आस -पास के लोग मौके की तरफ बढ़ने लगें | तभी इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली | सुचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तभी लाठी डंडा गड़ासी लेकर तैनात लोगों ने परिजनों को भी मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया |जिसमे मिश्रीलाल सरोज 70 वर्ष , गेना लाल सरोज 70 वर्ष ,सोनू 30 वर्ष पुत्र मिश्रीलाल , पूनम 30 वर्ष पत्नी सोनू ,खुशबू 17 वर्ष ,मंचन 13 वर्ष को लोगों ने मार -पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया | घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गई | सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भारती कराया जहां मिश्री लाल सरोज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है | गाँव में भय के कारण कोई अपनी जुबान खोलने के लिए तैयार नहीं है | पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है | पुलिस आरिपियों की तलाश कर रही है |  

No comments

Post a Comment

Home